scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलहॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी कर्नाटक सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी कर्नाटक सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

झांसी, 10 अप्रैल (भाष) हॉकी मध्य प्रदेश ने बृहस्पतिवार को यहां 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन ए में हॉकी पंजाब को और हॉकी कर्नाटक ने पुडुचेरी हॉकी को 3-2 के समान अंतर से हराकर के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मध्य प्रदेश के लिए कप्तान यूसुफ अफ्फान, मोहित कर्मा और सद्दाम अहमद ने गोल दागे जबकि हॉकी पंजाब के लिए अरायजीत सिंह हुंदल और गुरसाहिबजीत सिंह ने गोल किए।

इस जीत से हॉकी मध्य प्रदेश ने पूल ए में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

हॉकी कर्नाटक के लिए शेषे गौड़ा बीएम ने दो और कप्तान मोहम्मद राहील ने एक गोल किया।

पुडुचेरी के लिए टी अरुण कुमार और पी महेंद्रन ने गोल किए।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments