scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलसीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप: चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और केरल जीते

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप: चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और केरल जीते

Text Size:

झांसी, नौ अप्रैल (भाषा) पंजाब, चंडीगढ़, तेलंगाना, दिल्ली और केरल ने बुधवार को यहां 15वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के छठे दिन अपने अपने मुकाबले जीत लिए।

दिन के पहले मैच में चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 9-0 से जबकि तेलंगाना ने आंध्र प्रदेश को 8-2 के अंतर से शिकस्त दी।

दिल्ली ने असम को 6-4 से पराजित किया।

केरल ने दादरा एवं नागर हवेली और दमन एंव दीव को 4-1 से हराया।

पूल ए में पंजाब ने ओडिशा पर 3-2 से जीत दर्ज की।

मणिपुर और कर्नाटक के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments