scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलभारत की सुरुचि सिंह ने अर्जेंटीना निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

भारत की सुरुचि सिंह ने अर्जेंटीना निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

ब्यूनस आयर्स, आठ अप्रैल (भाषा) भारतीय निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने मंगलवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

भारत की 18 वर्षीय सुरुचि ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 244.6 अंक हासिल कर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

चीनी की कियान वेई ने 241.9 अंक के साथ दूसरा जबकि उनकी हमवतन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता जियांग रेनशिन (221.0) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले सुरुचि ने 583 अंक हासिल कर क्वालीफिकेशन दौर में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत की दो ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर, सुरभि राव, संयम और सिमरनप्रीत कौर फाइनल में जगह बनाने में विफल रहीं।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments