scorecardresearch
शनिवार, 5 जुलाई, 2025
होमखेललखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया

लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया

Text Size:

लखनऊ, चार अप्रैल (भाषा) लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 203 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंद में 67 रन बनाये। जबकि नमन धीर ने 46 रन का योगदान दिया।

लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने प्रभावित किया। उन्होंने बड़े स्कोर वाले मैच में चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments