नयी दिल्ली, 2 मार्च (भाषा) अमेरिका में पढ़ाई कर रही भारत की कृष्णा जयशंकर ने अल्बुकर्क में माउंटेन वेस्ट इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में 16.03 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीतकर महिलाओं की गोला फेंक इनडोर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
नेवाडा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही 22 वर्षीय कृष्णा ने 2023 में महाराष्ट्र की पूर्णाराव राणे द्वारा बनाए गए 15.54 मीटर के पिछले भारतीय इनडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया।
कृष्णा ने शनिवार को अंतिम प्रयास में 16.03 मीटर गोला फेंका।
कोलोराडो की दो थ्रोअर माया लेनसर (19.02 मीटर) और गैबी मोर्न्स (17.09 मीटर) ने न्यू मेक्सिको राज्य के अल्बुकर्क में आयोजित इनडोर स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता।
कृष्णा पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी जयशंकर मेनन और प्रसन्ना की बेटी हैं।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
