scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलसेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का ध्यान स्पिनरों पर

सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का ध्यान स्पिनरों पर

Text Size:

दुबई, दो मार्च (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने रविवार दोपहर आईसीसी अकादमी में तीन घंटे का गहन अभ्यास सत्र आयोजित किया जिसमें उनका पूरा ध्यान स्पिन के खिलाफ अभ्यास पर लगा था।

स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जहां हल्का अभ्यास किया, वहीं युवा खिलाड़ियों ने पूरी ताकत लगाई।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आईसीसी अकादमी के सात नेट गेंदबाजों को चुना जिसमें सभी स्पिनर थे। इनमें बाएं हाथ के धीमी गति के गेंदबाज हर्षित सेठ के अलावा दो बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज, इतने ही ऑफ स्पिनर और एक लेग स्पिनर शामिल था।

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा और दोनों टीमें यूएई में मौजूद हैं क्योंकि अभी उन्हें नहीं पता कि सेमीफाइनल में उनका प्रतिद्वंद्वी कौन होगा।

ऑस्ट्रेलिया अपने अंतिम चार मुकाबले में ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीमों भारत या न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

भारत के साथ पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दुबई में और दूसरा बुधवार को लाहौर में खेला जाएगा।

रविवार को ट्रेनंग के बाद स्पिनर हर्षित सेठ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने नेट गेंदबाजों से एक निश्चित लेंथ पर गेंदबाजी करने को कहा था जिससे उन्हें ड्राइव और फ्लिक करने का मौका मिले।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments