नैरोबी, 24 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर वीर अहलावत यहां मैजिनकल कीनिया ओपन के अंतिम दौर में एक ईगल सहित तीन अंडर 68 का शानदार कार्ड बनाने में कामयाब रहे लेकिन संयुक्त 67वें स्थान पर ही रह सके।
पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर रहकर डीपी वर्ल्ड टूर में जगह बनाने वाले वीर ने अंतिम दिन टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला लेकिन वह अपने स्थान में ज्यादा सुधार नहीं कर सके।
वीर अंतिम दिन शुरूआत करने वाले पहले गोल्फर थे, उन्होंने पहले और तीसरे होल में बर्डी लगाई। चौथे में ईगल की। वह पहले चार होल में चार अंडर पर थे। इसके बाद उन्होंने दो और बर्डी लगाई जबकि तीन बोगी भी कर बैठे।
दक्षिण अफ्रीका के जाक क्रुइसविज्क ने शानदार कार्ड खेलकर दो शॉट से पहला डीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीता।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
