scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई, टाटा पावर की अगुवाई वाली तीन बिजली वितरण कंपनियों को मिली ऊंची रेटिंग

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई, टाटा पावर की अगुवाई वाली तीन बिजली वितरण कंपनियों को मिली ऊंची रेटिंग

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) अदाणी समूह की अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल), नोएडा पावर पावर कंपनी लि. और टाटा पावर की अगुवाई वाली तीन वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) भारत में शीर्ष 63 बिजली वितरण कंपनियों की सरकार की सूची में उच्च ‘ए+’ रेटिंग पाने वाली कंपनियों में शामिल हैं।

तेरहवीं ‘इंटीग्रेटेड रेटिंग एंड रैंकिंग पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज’ के अनुसार, कुल 11 कंपनियों को ‘ए+’ रेटिंग मिली है, 11 को ‘ए’, 10 को ‘बी’, 13 को ‘बी-’, 10 को ‘सी’, आठ को ‘सी-’ रेटिंग मिली है।

टाटा पावर के नेतृत्व वाली टीपी सेंट्रल ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीसीओडीएल), टीपी नॉर्दर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएनओडीएल) और टीपी वेस्टर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडब्ल्यूओडीएल) को ‘ए+’ रेटिंग मिली है।

‘ए+’ रेटिंग पाने वाली अन्य कंपनियां- दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (डीजीवीसीएल), नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल), मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (एमजीवीसीएल), उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (यूजीवीसीएल), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल), पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएनएल) हैं।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments