scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से सोने का वायदा भाव 546 रुपये चढ़ा

मजबूत हाजिर मांग से सोने का वायदा भाव 546 रुपये चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 546 रुपये बढ़कर 86,456 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 546 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 86,456 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 15,831 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.39 प्रतिशत बढ़कर 2,944.92 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments