scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतरिन्यू का शुद्ध घाटा तीसरी तिमाही में बढ़कर 387.9 करोड़ रुपये पर

रिन्यू का शुद्ध घाटा तीसरी तिमाही में बढ़कर 387.9 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) स्वच्छ ऊर्जा कंपनी रिन्यू का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 387.9 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 321.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 10 प्रतिशत बढ़कर 2,119.8 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,929 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी की बिजली की बिक्री से आय 1,499.1 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,502.6 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments