scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलयंग, लाथम के शतकों से न्यूजीलैंड के पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 320 रन

यंग, लाथम के शतकों से न्यूजीलैंड के पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 320 रन

Text Size:

कराची, 19 फरवरी (भाषा) सलामी बल्लेबाज विल यंग और कप्तान टॉम लाथम के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने मेजबान और गत चैम्पियन पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बुधवार को पांच विकेट पर 320 रन बनाये ।

ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंद में 61 रन की पारी खेली ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई न्यूजीलैंड टीम ने 17वें ओवर में तीन विकेट 73 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद यंग ( 113 गेंद में 107 रन) और लाथम (104 गेंद में 118 रन ) ने चौथे विकेट के लिये 118 रन की साझेदारी की ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments