scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतबीते साल एचएसबीसी इंडिया का कर-पूर्व लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1.68 अरब डॉलर पर

बीते साल एचएसबीसी इंडिया का कर-पूर्व लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1.68 अरब डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 19 फरवरी (भाषा) विदेशी ऋणदाता एचएसबीसी का वर्ष 2024 में भारत से कर-पूर्व मुनाफा 11.27 प्रतिशत बढ़कर 1.68 अरब डॉलर रहा है।

बैंक ने अपने भारतीय परिचालन से 2023 में 1.51 अरब डॉलर का कर-पूर्व मुनाफा अर्जित किया था। भारत में बैंक की 26 शाखाएं हैं।

बैंक ने कहा कि देश में उसके 44,000 कर्मचारी हैं – जो दुनिया में किसी अन्य स्थान की तुलना में सबसे अधिक हैं। यह देश में एक बैक ऑफिस भी संचालित करता है जो वैश्विक परिचालन का समर्थन करता है।

बैंक ने घोषणा की कि उसे देश में 20 शाखाएं बढ़ाने के लिए नियामकीय मंजूरी मिल गई है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments