scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलमनु गंडास ने गुजरात ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में बढ़त बनाई

मनु गंडास ने गुजरात ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में बढ़त बनाई

Text Size:

अहमदाबाद, 18 फरवरी (भाषा) गुरुग्राम के मनु गंडास ने मंगलवार को यहां एक करोड़ रुपये इनामी गुजरात ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन पांच अंडर 31 के शानदार स्कोर के साथ बढ़त बना ली।

पिछले हफ्ते कोलकाता में पीजीटीआई सत्र का पहला खिताब जीतने वाले चंडीगढ़ के युवराज संधू और मऊ के ओम प्रकाश चार अंडर 32 के स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

करनाल के रोहित नरवाल और हैदराबाद के मोहम्मद अजहर तीन अंडर 33 के स्कोर से संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

गत चैंपियन अभिनव लोहान चार अंडर 32 के स्कोर से छठे पायदान पर हैं।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments