scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदुबई की सोभा रियल्टी आईसीसी पुरुष प्रतियोगिताओं के लिए वैश्विक साझेदार बनी

दुबई की सोभा रियल्टी आईसीसी पुरुष प्रतियोगिताओं के लिए वैश्विक साझेदार बनी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) दुबई स्थित कंपनी सोभा रियल्टी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष प्रतियोगिता के लिए वैश्विक साझेदार बन गयी है।

सोभा रियल्टी ने एक बयान में कहा कि यह साझेदारी आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से शुरू होगी, जो 19 फरवरी से शुरू हो रही है। इस साझेदारी में सोभा रियल्टी को स्टेडियम में प्रचार, प्रसारण अधिकार (टीवी पर दिखाने के अधिकार) और डिजिटल मंच पर मैचों के प्रसारण का अधिकार शामिल है।

कंपनी ने कहा, ‘‘सोभा रियल्टी आईसीसी पुरुष स्पर्धाओं के लिए वैश्विक साझेदार बन गई है।’’

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘हमें आईसीसी के वाणिज्यिक साझेदार कार्यक्रम में वैश्विक साझेदार के रूप में सोभा रियल्टी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।’

शाह ने कहा, ‘यह साझेदारी दो ब्रांड के बीच एक शक्तिशाली संयोजन को दर्शाती है। आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी के करीब आने के साथ, हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि यह सहयोग वैश्विक स्तर पर आईसीसी आयोजनों की विरासत और प्रभाव को कैसे बढ़ाएगा।’’

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments