scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअजाक्स इंजीनियरिंग के शेयर की बाजार में खराब शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में पांच प्रतिशत टूटा

अजाक्स इंजीनियरिंग के शेयर की बाजार में खराब शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में पांच प्रतिशत टूटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) केदारा कैपिटल समर्थित कंक्रीट उपकरण विनिर्माता अजाक्स इंजीनियरिंग का शेयर सोमवार को अपने निर्गम मूल्य 629 रुपये पर पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 5.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 593 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 10.17 प्रतिशत फिसलकर 565 रुपये पर आ गया। अंत में यह 5.31 प्रतिशत के नुकसान के साथ 595.60 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर इसने 8.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 576 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 5.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 595.40 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,814.07 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई पर कंपनी के 6.50 लाख और एनएसई पर 66.86 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

अजाक्स इंजीनियरिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बुधवार को 6.45 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,269 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 599-629 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

आईपीओ पूरी तरह 2.01 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था।

अजाक्स इंजीनियरिंग एक अग्रणी कंक्रीट उपकरण विनिर्माता है, जिसके पास कंक्रीट अनुप्रयोग से संबंधित उपकरणों, सेवाओं व समाधानों की व्यापक श्रृंखला है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments