scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतचालू विपणन वर्ष में अबतक चीनी उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट: इस्मा

चालू विपणन वर्ष में अबतक चीनी उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट: इस्मा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) भारत का चीनी उत्पादन सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक 12 प्रतिशत घटकर 197 लाख टन रह गया है।

चीनी उद्योग के निकाय इस्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम उत्पादन के कारण यह गिरावट हुई।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। चीनी उत्पादन के आंकड़े एथनॉल बनाने के लिए इस्तेमाल हुए शीरे के बाद के हैं।

भारतीय चीनी एवं जैव ऊर्जा निर्माता संघ (इस्मा) ने सोमवार को बयान में कहा कि चालू विपणन वर्ष 2024-25 में 15 फरवरी, 2025 तक चीनी उत्पादन 197.03 लाख टन तक पहुंच गया।

पिछले साल की इसी इसी अवधि में यह आंकड़ा 224.15 लाख टन था।

इस्मा के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 67.77 लाख टन से घटकर 64.04 लाख टन रहा गया।

चीन उत्पादन महाराष्ट्र में 79.45 लाख टन से घटकर 68.22 लाख टन और कर्नाटक में 43.20 लाख टन से घटकर 35.80 लाख टन रह गया है।

इस्मा ने कहा कि 31 जनवरी तक एथनॉल आपूर्ति के आंकड़ों के अनुसार इसकी ओर चीनी का डायवर्जन करीब 14.1 लाख टन होने का अनुमान है। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा करीब 8.3 लाख टन था।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments