scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलआईएसएल : ईस्ट बंगाल एफसी ने मोहम्मडन एससी को हराया

आईएसएल : ईस्ट बंगाल एफसी ने मोहम्मडन एससी को हराया

Text Size:

कोलकाता, 16 फरवरी (भाषा) ईस्ट बंगाल एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में रविवार को मोहम्मडन एससी को 3 . 1 से हरा दिया ।

ईस्ट बंगाल एफसी ने छह बार विरोधी गोल पर हमले बोले और तीन बार सफलता पाई । अब वह 20 मैचों में 21 अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर है ।

ईस्ट बंगाल के लिये पहला गोल पांचवें मिनट में विष्णु पुथिया ने किया । वहीं मोहम्मडन के लिये आठवें मिनट में फ्रांका ने बराबरी का गोल दागा ।

ईस्ट बंगाल के लिये दूसरा गोल विष्णु के पास पर नाओरेम महेश सिंह ने 27वें मिनट में दागा । वहीं तीसरा गोल 65वें मिनट में साउल क्रेस्पो ने किया जिन्हें कोच आस्कर ब्रूजोन 61वें मिनट में ही नंदाकुमार सेकर की जगह मैदान पर लाये थे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments