scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलमुंबई इंडियंस ने चोटिल गजनफर की जगह मुजीब उर रहमान को अनुबंधित किया

मुंबई इंडियंस ने चोटिल गजनफर की जगह मुजीब उर रहमान को अनुबंधित किया

Text Size:

मुंबई, 16 फरवरी (भाषा) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रविवार को अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को अनुबंधित करने की घोषणा की।

मुजीब अपने ही देश के स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह लेंगे जो चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं।

अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर को एल 4 वर्टिब्रा में फ्रेक्चर हुआ है और वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे।

अफगानिस्तान के हाल के जिंबाब्वे दौरे के दौरान गजनफर को चोट लगी थी।

मुंबई इंडियन्स ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस गजनफर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और मुजीब का हमारे परिवार में स्वागत करता है।’’

मुजीब अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने तुरंत प्रभाव डाला जिससे उन्हें 17 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण का मौका मिला।

मुजीब ने 300 से अधिक टी20 (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू) मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने लगभग 6.5 की इकोनॉमी रेट से 330 विकेट लिए हैं।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की बड़ी नीलामी में उभरते हुए 18 वर्षीय ऑफ स्पिनर गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments