scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलचेन्नइयिन एफसी ने पंजाब एफसी को हराया

चेन्नइयिन एफसी ने पंजाब एफसी को हराया

Text Size:

चेन्नई, 15 फरवरी (भाषा) चेन्नइयिन एफसी ने डेनियल चीमा चुकवू के आखिरी मिनटों में किये गए गोल की मदद से इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में पंजाब एफसी को शनिवार को 2 . 1 से हराया ।

विलमार जोर्डन गिल ने 18वें मिनट में मेजबान टीम के लिये पहला गोल किया जबकि पंजाब के लूका मासेन ने 48वें मिनट में बराबरी का गोल दागा ।

चुकवू ने 84वें मिनट में विजयी गोल किया ।

पंजाब 20 मैचों में 24 अंक लेकर नौवें स्थान पर बना हुआ है जबकि चेन्नइयिन 21 मैचों में 24 अंक के साथ एक पायदान नीचे है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments