scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 84 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ (160) श्रेणी में दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments