scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से चांदी की कीमत 206 रुपये चढ़ी

मजबूत हाजिर मांग से चांदी की कीमत 206 रुपये चढ़ी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) कारोबारियों के सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 206 रुपये की बढ़त के साथ 95,708 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 206 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95,708 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,413 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.29 डॉलर प्रति औंस पर रह गई।

भाषा अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments