scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.81 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.81 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 13 फरवरी (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.81 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये पर दबाव कम हुआ।

हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण दबाव झेल रही स्थानीय मुद्रा को घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार से समर्थन मिला। सरकार द्वारा बुधवार को जारी मुद्रास्फीति के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों से भी इसमें सुधार हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.82 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 86.81 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.95 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.59 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,969.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments