scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल की वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौलातेल खली की कीमत एक रुपये की गिरावट के साथ 2,687 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में बिनौलातेल खली के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,687 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 55,330 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में नरम रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: बिनौलातेल खली कीमतों पर असर पड़ा।

भाषा योगेश निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments