scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एयरो इंडिया 2025 के मौके पर कीं कई द्विपक्षीय बैठकें

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एयरो इंडिया 2025 के मौके पर कीं कई द्विपक्षीय बैठकें

Text Size:

बेंगलुरु, 11 फरवरी (भाषा) रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 के मौके पर कई द्विपक्षीय बैठकें कीं।

अधिकारियों ने बताया कि ये बैठकें सोमवार को एयरो इंडिया के उद्घाटन के दिन हुईं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इटली के रक्षा मामलों के अवर सचिव मैटियो पेरेगो डि क्रेमनागो के साथ अपनी बैठक में दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने उपकरणों के निर्माण व स्वदेशी प्रणालियों के विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं के बारे में चर्चा की। साथ ही सभी क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

सेठ ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मंत्री लॉर्ड वर्नोन कोकर से भी मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और संबंधों को मजबूत करने का संकल्प किया।

बयान के अनुसार, उन्होंने शांति, समृद्धि व नियम आधारित विश्व व्यवस्था के लिए द्विपक्षीय रूप से और अन्य भागीदारों के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की, विशेष रूप से हिंद-प्रशांत तथा हिंद महासागर क्षेत्र में जिसमें सहयोग से समुद्री और अन्य क्षेत्रों में नौवहन की स्वतंत्रता तथा कानून का शासन सुनिश्चित होगा।

सेठ ने लेसोथो साम्राज्य के प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री (रक्षा एवं सुरक्षा) लिंफो ताऊ से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं और सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments