scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजहाज विनिर्माण के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क की छूट 10 साल और जारी रहेगी

जहाज विनिर्माण के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क की छूट 10 साल और जारी रहेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जहाजों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं और कलपुर्जों पर सीमा शुल्क में छूट को अगले 10 साल के लिए जारी रखने की घोषणा की।

यह घोषणा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि देश अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए घरेलू जहाज निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है।

वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए उन्होंने इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर मूल सीमा शुल्क को दोगुना करके 20 प्रतिशत करने की भी घोषणा की।

सीतारमण ने हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक योजना की भी घोषणा की।

चमड़े के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने गीले नीले चमड़े पर सीमा शुल्क में पूरी छूट की घोषणा की।

सीतारमण ने आईआईटी और आईआईएस में प्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिए अगले पांच वर्षों में पीएम रिसर्च फेलोशिप योजना के तहत 10,000 फेलोशिप का प्रस्ताव रखा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments