scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकुल 120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी: सीतारमण

कुल 120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी: सीतारमण

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार अगले 10 साल में चार करोड़ अतिरिक्त यात्रियों की मदद के लिए 120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़े देश का आम नागरिक ‘उड़ान’ योजना शुरू करेगी।

शनिवार को संसद में आम बजट 2025-26 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि सरकार बिहार की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में नए हवाई अड्डों की सुविधा भी प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पश्चिमी कोसी नहर के लिए सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में 50,000 हेक्टेयर भूमि को लाभ मिलेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य खनन की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं और संस्थानों के माध्यम से लघु खनिजों को भी प्रोत्साहित करेगी।

सीतारमण ने कहा कि भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा आवश्यक है।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments