scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारतीय रेल ने यात्री यातायात में आठ प्रतिशत, माल ढुलाई राजस्व में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने यात्री यातायात में आठ प्रतिशत, माल ढुलाई राजस्व में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2023-24 में यात्री यातायात में आठ प्रतिशत और माल ढुलाई राजस्व में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।

समीक्षा में कहा गया, ‘भारतीय रेल (आईआर) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। भारतीय रेल में यात्री यातायात में इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2023- 24 में माल ढुलाई राजस्व में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’

समीक्षा कहती है कि बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए सरकार यात्री सुविधाओं को उन्नत करने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।

समीक्षा में भारतीय रेल में डिजिटलीकरण पर सरकार के ध्यान पर प्रकाश डाला गया और कहा गया, ‘अक्टूबर, 2024 तक आरक्षित क्षेत्र में डिजिटल तरीके से टिकट बुकिंग 86 प्रतिशत तक पहुंच गई है जबकि अनारक्षित क्षेत्र में डिजिटल तरीके से टिकट बुकिंग इस वित्त वर्ष की शुरुआत में 28 प्रतिशत थी, जो अक्टूबर 2024 तक लगभग 33 प्रतिशत हो गई।’

भाषा योगेश अजय

अजय अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments