scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडोडला डेयरी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 63.56 करोड़ रुपये पर

डोडला डेयरी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 63.56 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) डोडला डेयरी लिमिटेड का दिसंबर में समाप्त तिमाही में का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 63.56 करोड़ रुपये रहा है। आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 41.33 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 912.2 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 752.5 करोड़ रुपये थी।

हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा, ‘‘उसके निदेशक मंडल ने महाराष्ट्र में नया संयंत्र और मशीनरी तथा आवश्यक बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए 280 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी है, जिसमें भूमि अधिग्रहण के लिए पहले से स्वीकृत 15 करोड़ रुपये शामिल हैं। यह वित्तपोषण आंतरिक स्रोतों व कर्ज के जरिये होगा।’’

कंपनी के प्रबंध निदेशक डोडला सुनील रेड्डी ने कहा, ‘‘तिमाही के दौरान, हमने सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की अच्छी राजस्व वृद्धि दर्ज की, जबकि हमने अपने मार्जिन को बनाए रखा। इसकी मुख्य वजह त्योहारी मांग है। किसानों के साथ हमारे मजबूत संबंधों के आधार पर, खरीद 17.1 लाख लीटर प्रतिदिन पर स्थिर बनी रही।’’

डोडला डेयरी लिमिटेड वर्ष 1995 में गठित भारत की अग्रणी एकीकृत डेयरी कंपनियों में से एक है। कंपनी दूध और दुग्ध उत्पादों की खरीद, प्रसंस्करण और बिक्री करती है।

इसकी खरीद पांच राज्यों में केंद्रित है और उत्पाद 13 राज्यों में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसके 169 दूध शीतलन केंद्र/संयंत्र हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments