scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवेदांता रिसोर्सेज ने देशनी नायडू को नए विकास चरण के नेतृत्व के लिए पहला सीईओ नियुक्त किया

वेदांता रिसोर्सेज ने देशनी नायडू को नए विकास चरण के नेतृत्व के लिए पहला सीईओ नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) खनन समूह वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) ने बुधवार को अपने नए विकास चरण का नेतृत्व करने के लिए देशनी नायडू को अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की भारतीय अनुषंगी कंपनी वेदांता लिमिटेड अंशधारकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य खोज करने के मकसद से अपने व्यवसायों को अलग कर रही है।

यह कंपनी के साथ नायडू का दूसरा कार्यकाल है।

अपने पिछले कार्यभार में, नायडू निकल और तांबा फर्म वेले बेस मेटल्स की सीईओ थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नायडू की नियुक्ति 20 जनवरी, 2025 से प्रभावी है।

वह वर्ष 2014 से वर्ष 2020 तक वेदांता के साथ थीं देशनी के पास विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और विविध धातुओं और खनिजों में संसाधन व्यवसाय में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments