scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजेबीएम ऑटो का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 52 करोड़ रुपये पर

जेबीएम ऑटो का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 52 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) जेबीएम ऑटो का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 52 करोड़ रुपये हो गया।

जेबीएम ऑटो ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 49 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में परिचालन आय सहित बिक्री 1,396 करोड़ रुपये रही। यह एक साल पहले इसी तिमाही में 1,346 करोड़ रुपये की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने पिछले साल 28 अक्टूबर को एक बैठक में दो रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर को एक रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी में विभाजित करने की सिफारिश की थी।

इस प्रस्ताव को कंपनी के शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments