scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकुमारस्वामी ने सेल के बोकारो संयंत्र में वायु पृथक्करण इकाई का उद्घाटन किया

कुमारस्वामी ने सेल के बोकारो संयंत्र में वायु पृथक्करण इकाई का उद्घाटन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भषा) इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सरकारी स्वामित्व वाली इस्पात कंपनी सेल के बोकारो संयंत्र में वायु पृथक्करण इकाई परियोजना का उद्घाटन किया है।

आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स (आईनॉक्सएपी) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह परियोजना स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के लिए 750 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की गई है। यह सेल के लिए कंपनी की दूसरी परियोजना है।

आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स देश में औद्योगिक और चिकित्सा उपयोग वाली गैसों की सबसे बड़ी उत्पादक है।

कंपनी ने कहा, ‘‘सेल-बोकारो में आईनॉक्सएपी की अब तक की सबसे बड़ी वायु पृथक्करण इकाई (एएसयू) का उद्घाटन केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को किया।’’

इस इकाई में 2,150 टन प्रतिदिन (टीपीडी) औद्योगिक गैसों का उत्पादन करने की क्षमता है, जिसमें 2,000 टीपीडी गैसीय ऑक्सीजन, 150 टीपीडी तरल ऑक्सीजन, 1,200 टीपीडी गैसीय नाइट्रोजन और 100 टीपीडी आर्गन शामिल हैं।

आईनॉक्सएपी के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जैन ने कहा, ‘‘हम इस्पात उद्योग की सभी गैस जरूरतों को पूरा करने के लिए निवेश और काम करना जारी रखेंगे।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments