scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडियन बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 2,852 करोड़ रुपये पर

इंडियन बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 2,852 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 2,852 करोड़ रुपये हो गया।

इंडियन बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,119 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

इंडियन बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी चालू वित्त वर्ष की इस तिमाही में कुल आय बढ़कर 17,912 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,099 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान ब्याज आय भी बढ़कर 15,759 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 14,198 करोड़ रुपये थी।

बैंक की चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 10 प्रतिशत बढ़कर 16,415 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,815 करोड़ रुपये थी।

बैंक का वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में परिचालन लाभ बढ़कर 4,749 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,097 करोड़ रुपये था।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) घटकर 3.26 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.47 प्रतिशत था।

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.21 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 0.53 प्रतिशत था।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments