scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने कुछ प्रकार की नौकाओं, वाहनों के आयात पर लगा प्रतिबंध हटाया

सरकार ने कुछ प्रकार की नौकाओं, वाहनों के आयात पर लगा प्रतिबंध हटाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) सरकार ने बुधवार को कुछ प्रकार की गश्ती नौकाओं और वाहनों पर आयात प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने बयान में कहा है कि गश्ती या निगरानी नौकाओं, एयर-कुशन वाहनों और रिमोट से संचालित वाहनों की आयात नीति को ‘तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित से मुक्त में संशोधित किया गया है।’

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान इन वस्तुओं का आयात 4.6 लाख डॉलर रहा। इनका आयात मुख्य रूप से फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग और ब्रिटेन से किया जाता है।

डीजीएफटी ने एक अलग नोटिस में कहा कि उसने वार्षिक ‘निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट’ (आरओडीटीईपी) रिटर्न दाखिल करने के लिए एक ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू किया है।

आरओडीटीईपी के तहत, कच्चे माल उत्पादों पर लगाए गए विभिन्न केंद्रीय और राज्य शुल्क, कर और शुल्क, निर्यातकों को वापस कर दिए जाते हैं। वर्तमान आरओडीटीईपी दरें 0.3 प्रतिशत से 4.3 प्रतिशत के बीच हैं।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments