scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक साथ मिलकर काम करने के आह्वान के साथ समाप्त

डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक साथ मिलकर काम करने के आह्वान के साथ समाप्त

Text Size:

(बरुण झा)

दावोस, 24 जनवरी (भाषा) विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक 2025 शुक्रवार को अनिश्चितता के इस दौर में साथ मिलकर काम करने के आह्वान के साथ समाप्त हुई।

बैठक में राजनीति, अर्थव्यवस्था, जलवायु और संघर्षों सहित विभिन्न अन्य मुद्दों पर पांच दिनों तक गहन चर्चा हुई। इस दौरान 130 देशों के 3,000 से अधिक वैश्विक नेताओं ने भाग लिया। इनमें राजनीति, व्यापार, शिक्षा, नागरिक समाज तथा विभिन्न अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां शामिल हैं।

इस बैठक में 500 से अधिक सत्रों में चर्चा हुई। इसके अलावा, सैकड़ों अन्य सत्र आयोजित किए गए।

भारत ने सभी राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों के साथ दो भारत दीर्घा में जगह साझा करते हुए एक बड़ी उपस्थिति दर्ज कराई। अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में पांच केंद्रीय मंत्री और तीन मुख्यमंत्रियों सहित छह राज्यों के नेता मौजूद थे।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments