scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 82,900 रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी 500 रुपये टूटी

सोना 82,900 रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी 500 रुपये टूटी

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 170 रुपये बढ़कर 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

बुधवार को सोना 82,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

सोने का भाव करीब एक साल में 20,180 रुपये यानी 32.17 प्रतिशत बढ़कर 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 23 फरवरी, 2024 को यह 62,720 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

लगातार सातवें सत्र में बढ़त को जारी रखते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 170 रुपये बढ़कर 82,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 82,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

पिछले सात कारोबारी सत्रों में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 2,320-2,320 रुपये की तेजी आई है।

हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही। बुधवार को यह 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी का कारण आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की बढ़ती मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख है।

विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 13.20 डॉलर प्रति औंस घटकर 2,757.70 डॉलर प्रति औंस रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में सुधार के कारण बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें स्थिर से नकारात्मक स्तर पर रहीं।’’

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी के अनुसार, सोना रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है…। शुल्क दर पर नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों से तेजी की गति बढ़ रही है।

एशियाई बाजार में चांदी कॉमेक्स वायदा 1.03 प्रतिशत गिरकर 31.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments