scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनआईआईटी एमटीएस का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़ा

एनआईआईटी एमटीएस का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) प्रशिक्षण सेवा प्रदाता एनआईआईटी एमटीएस का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब नौ प्रतिशत बढ़कर 61.7 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बुधवार को अक्टूबर-दिसंबर, 2024 तिमाही के नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 56.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से राजस्व 418.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 391.3 करोड़ रुपये से सात प्रतिशत ज्यादा है।

तिमाही आधार पर देखा जाए तो कंपनी के शुद्ध लाभ और राजस्व में क्रमशः 8.24 प्रतिशत और 5.38 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

भाषा

योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments