scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा के भाव में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा के भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 37 रुपये की बढ़त के साथ 10,619 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में ग्वारगम के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 37 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,619 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 53,365 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments