scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशइंडोनेशिया के राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में विदेश राज्यमंत्री ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में विदेश राज्यमंत्री ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

Text Size:

जकार्ता, 20 अक्टूबर (भाषा) विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने रविवार को जकार्ता के संसद परिसर में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दो दिवसीय यात्रा पर गए मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति सुबियांतो को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसमें कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।’’

सुबियांतो (73) को इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। वे दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश के पूर्व रक्षा मंत्री थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जकार्ता की अपनी यात्रा के दौरान मार्गेरिटा ने इंडोनेशिया में कार्यरत अग्रणी भारतीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी विचार विमर्श किया। इससे भारत के अपने व्यापक रणनीतिक साझेदार के साथ जुड़ाव को मजबूती मिली।

इसमें कहा गया कि मार्गेरिटा की यह यात्रा इंडोनेशिया के साथ संबंधों के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। इंडोनेशिया क्षेत्र में भारत का एक करीबी समुद्री पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments