scorecardresearch
Thursday, 12 February, 2026
होमविदेशश्रीलंका ने गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेजा

श्रीलंका ने गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेजा

Text Size:

कोलंबो, 19 अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया है। यहां भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी।

दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता रहा है। शुक्रवार को यहां भारतीय उच्चायोग ने एक पोस्ट में कहा, “17 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है और वे तमिलनाडु, भारत के लिए रवाना हो गए हैं।”

मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय रहा है। श्रीलंका नौसेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष देश की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 413 हो गई है जबकि 55 नौकाएं जब्त की गई हैं।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments