scorecardresearch
Thursday, 12 February, 2026
होमविदेशराष्ट्रपति मुर्मू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं

राष्ट्रपति मुर्मू तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

लिलोंग्वे (मलावी), 17 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका के तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को मलावी पहुंचीं, जहां वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगी तथा व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से बातचीत करेंगी।

यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है।

उनके कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मलावी के लिलोंग्वे स्थित कामुज़ू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरीं।”

मलावी के उप राष्ट्रपति माइकल उसी ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उनके सामने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह भारत से मलावी की पहली राजकीय यात्रा है।”

मुर्मू मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजर मैक्कार्थी चकवेरा के निमंत्रण पर 17-19 अक्टूबर तक मलावी का दौरा कर रही हैं।

विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा से पहले एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, मुर्मू “मलावी के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी; प्रमुख व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी; और सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का दौरा करेंगी।”

राष्ट्रपति अल्जीरिया और मॉरिटानिया की सफल यात्रा के बाद यहां पहुंचीं, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपने-अपने समकक्षों के साथ बातचीत की।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments