scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशबिरला ने कई देशों की संसद के पीठासीन अधिकारियों से मुलाकात की

बिरला ने कई देशों की संसद के पीठासीन अधिकारियों से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को जिनेवा में अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की बैठक के मौके पर स्विट्जरलैंड, मालदीव, थाईलैंड, आर्मेनिया और नेपाल की संसद के पीठासीन अधिकारियों से मुलाकात की।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने स्विट्जरलैंड की नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष एरिक नुस्बाउमर के साथ बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने की जोरदार वकालत की।

उन्होंने भारत में बढ़ते स्विस निवेश पर संतोष व्यक्त किया और हाल के वर्षों में देश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं पर प्रकाश डाला।

लोकसभा अध्यक्ष ने थाईलैंड की सीनेट के अध्यक्ष मोंगकोल सुरसाज्जा से भी मुलाकात की।

बिरला ने भारत और थाईलैंड को आपस में जोड़ने वाले समृद्ध सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक संबंधों पर प्रकाश डाला।

इससे पहले बिरला ने जिनेवा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा हक माधव वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments