scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले को किया नाकाम

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले को किया नाकाम

Text Size:

कराची, 10 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक आत्मघाती हमले को नाकाम कर दिया, हालांकि मुठभेड़ में फ्रंटियर कोर का एक जवान मारा गया और 13 अन्य घायल हो गए। सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सहायक आयुक्त नवीद आलम ने बताया कि आतंकवादियों ने बुधवार को तीन मोर्चों से झोब के सबकजई क्षेत्र में संयुक्त प्रतिक्रिया केंद्र में घुसने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने भी इमारत में घुसने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया।

सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि हमलावरों को खदेड़ने के लिए चलाए गए अभियान में एक अन्य आतंकवादी भी मारा गया। साथ ही कहा कि फ्रंटियर कोर के एक जवान की जान चली गई, जबकि 11 जवान और दो आम नागरिक घायल हो गए।

भाषा

नोमान सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments