scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमविदेशजब विविधता होगी तो महिला सशक्तीकरण को लेकर विरोधाभास भी होगा: शबाना आजमी

जब विविधता होगी तो महिला सशक्तीकरण को लेकर विरोधाभास भी होगा: शबाना आजमी

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ जारी)

यास आइलैंड (आबू धाबी), 28 सितंबर (भाषा) जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा है कि भारत जैसे विविधता वाले देश में महिला सशक्तीकरण के संदर्भ में काफी प्रगति हुई है लेकिन कुछ मामलों में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष हैं।

अपने 50 साल के फिल्मी सफर में विविध भूमिकाएं निभाने वाली आजमी ने शुक्रवार रात ‘आइफा उत्सवम’ के ग्रीन कार्पेट के दौरान महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बात करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं की यात्रा सदियों पुरानी है। उन्होंने भारत में विविधता का जिक्र करते हुए यहां ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘जब इतनी विविधता होगी तो महिलाओं के सशक्तीकरण के मामले में विरोधाभास होगा। कुछ मामलों में बहुत प्रगति हुई है, कुछ मामलों में हमें बहुत कुछ करना है। भारत ऐसा ही है।’’

उन्होंने कोलकाता में एक महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार एवं उसकी हत्या की घटना तथा मलयालम सिनेमा में महिलाओं के शोषण पर न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट के मद्देनजर यह टिप्पणी की।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments