scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष वोंग से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष वोंग से मुलाकात की

Text Size:

(फोटो के साथ)

सिंगापुर, पांच सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

मोदी वोंग के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं।

वोंग के साथ वार्ता से पहले मोदी का सिंगापुर संसद भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने वहां आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए।

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात वोंग के सिंगापुर का प्रधानमंत्री बनने और मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने के कुछ दिनों बाद हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी बाद में मुलाकात करेंगे।

भाष सिम्मी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments