scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतलोरियल पेरिस ने आलिया भट्ट को अपना नया वैश्विक ब्रांड एम्बैसडर बनाया

लोरियल पेरिस ने आलिया भट्ट को अपना नया वैश्विक ब्रांड एम्बैसडर बनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) फ्रांस की प्रमुख कॉस्मेटिक निर्माता लोरियल पेरिस ने मंगलवार को कहा कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपना नया वैश्विक ब्रांड एम्बैसडर बनाया है।

लोरियल ने एक बयान में कहा कि वह सौंदर्य ब्रांड के सितंबर, 2024 से शुरू होने वाले अभियानों में मुख्य भूमिका निभाएंगी।

बयान के मुताबिक, भट्ट लोरियल पेरिस के मूल मूल्यों का प्रतीक हैं और समावेशिता तथा सशक्तीकरण का प्रतिनिधित्व करती हैं।

लोरियल पेरिस की वैश्विक अध्यक्ष डेल्फिन विगुइर-होवासे ने कहा, ‘‘मैं इस बात की प्रशंसा करती हूं कि कैसे आलिया अपने वैश्विक मंच और निर्माता के रूप में भूमिका का उपयोग फिल्म उद्योग में समावेशिता को बढ़ावा देने और दुनिया भर में भारतीय सिनेमा को लोकप्रिय बनाने के लिए करती हैं।”

उन्होंने कहा कि लोगों और पृथ्वी की देखभाल करने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें महिला प्रतिभा, उद्यमशीलता और महिलाओं के मूल्यों को बढ़ावा देकर लोरियल पेरिस के लिए एक आदर्श ब्रांड एम्बैसडर बनाती है।

इस मौके पर आलिया भट्ट ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का ब्रांड मेरे साथ गहराई से जुड़ता है और वह सौंदर्य उद्योग में सकारात्मक प्रभाव डालने तथा महिला समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए लोरियल पेरिस के साथ जुड़कर उत्साहित हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments