scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमविदेशभारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘मुंबई’ 26 अगस्त को श्रीलंका की पहली यात्रा करेगा

भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘मुंबई’ 26 अगस्त को श्रीलंका की पहली यात्रा करेगा

Text Size:

कोलंबो, 25 अगस्त (भाषा) भारतीय नौसेना का पोत ‘मुंबई’ श्रीलंका की तीन दिन की अपनी पहली यात्रा पर सोमवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंचेगा। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

उच्चायोग ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत ‘आईएनएस मुंबई’ का श्रीलंकाई नौसेना पारंपरिक रूप से अगवानी करेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यह आईएनएस मुंबई की श्रीलंका के किसी भी बंदरगाह की पहली यात्रा है और इस साल भारतीय जहाजों की आठवीं बंदरगाह यात्रा होगी।’’

कोलंबो में रुकने के दौरान, यह पोत श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों के लिए एक परिचय यात्रा का आयोजन करेगा, जिसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच सर्वोत्तम परंपराओं को साझा करना है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पोत श्रीलंकाई नौसेना के साथ खेल कार्यक्रम, योग और समुद्र तट की सफाई जैसी संयुक्त गतिविधियां भी करेगा।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 जनवरी 2001 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया स्वदेश निर्मित आईएनएस मुंबई 29 अगस्त को श्रीलंका से रवाना होगा।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments