काठमांडू, 23 अगस्त (भाषा) नेपाल के भरतपुर महानगर में शुक्रवार को एक यात्री बस पर चट्टान गिरने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार सतराकिलो क्षेत्र में अपराह्न एक बजकर 50 मिनट पर एक विशाल चट्टान बस पर गिर गई।
पुलिस ने बताया कि बस रौतहट जिले के गौर से पोखरा की ओर जा रही थी।
इसने बताया कि दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
पुलिस के अनुसार घायल यात्रियों का भरतपुर अस्पताल और चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।
भाषा
शुभम देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
