scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी ने वारसॉ में अज्ञात सैनिक के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने वारसॉ में अज्ञात सैनिक के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Text Size:

वारसॉ, 22 अगस्त (भाषा) पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वारसॉ में अज्ञात सैनिक के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी बुधवार को यहां पहुंचे, यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार को लगभग सात घंटे यूक्रेन में रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कुछ तस्वीरें संलग्न करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वारसॉ में अज्ञात सैनिक के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति को नमन किया। सम्मान और एकजुटता का एक पवित्र अवसर।”

अज्ञात सैनिक का मकबरा उन अज्ञात सैनिकों को समर्पित एक स्मारक है जिन्होंने पोलैंड के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। यह प्रथम विश्व युद्ध के बाद बनाए गए अज्ञात सैनिकों के कई राष्ट्रीय मकबरों में से एक है, और पोलैंड का सबसे महत्वपूर्ण स्मारक है।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments