scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमविदेशभारतीय-अमेरिकी रिचर्ड वर्मा यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि नियुक्त

भारतीय-अमेरिकी रिचर्ड वर्मा यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि नियुक्त

Text Size:

वाशिंगटन, 15 अगस्त (भाषा) भारतीय-अमेरिकी रिचर्ड वर्मा को युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद करने का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वर्मा अमेरिका के प्रबंधन एवं संसाधन मामलों के उप विदेश मंत्री हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उन्हें उनके वर्तमान पद के अलावा यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है।

वर्मा भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत भी रह चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बुधवार को यहां अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया, ‘‘ संसाधन एवं प्रबंधन मामलों के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा उस कार्य को आगे बढ़ाएंगे जिसे विशेष दूत पेनी प्रिट्जकर ने हमारे यूक्रेनी साझेदारों से संबंधित पुनर्निर्माण और आर्थिक मुद्दों के संबंध में शुरू किया है।’’

भाषा

शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments