scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमविदेशबांग्लादेश के नए प्रधान न्यायाधीश ने न्यायपालिका के ‘गलत कामों’ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

बांग्लादेश के नए प्रधान न्यायाधीश ने न्यायपालिका के ‘गलत कामों’ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

Text Size:

ढाका, 12 अगस्त (भाषा) बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधान न्यायाधीश सैयद रेफात अहमद ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि न्यायपालिका का कोई भी व्यक्ति किसी ‘‘गलत काम’’ में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अटॉर्नी जनरल के कार्यालय और सुप्रीम कोर्ट बार द्वारा अपीलीय प्रभाग में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अहमद ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को याद किया, जिसके परिणामस्वरूप पिछले सप्ताह शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं छात्रों और पूरे देश के लोगों को बधाई देता हूं। मैं उन लोगों को भी बधाई देता हूं जिन्होंने इस आंदोलन का समर्थन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों ने असमानता के खिलाफ एक बड़ी जागृति पैदा की है। छात्रों और जनता की क्रांति के कारण, मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे मैं पूरा करूंगा। हमें मौजूदा हालात को बदलकर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।’’

‘डेली स्टार’ अखबार ने अपनी खबर में बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने चेतावनी दी कि न्यायपालिका में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि न्यायपालिका से जुड़ा कोई भी व्यक्ति किसी भी गलत काम में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि न्याय के बजाय लंबे समय से चली आ रही दमन की नीति अब समाप्त हो चुकी है।’’

भाषा शफीक मनीषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments